इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एक हथियार तस्कर को किया आईटी पार्क चौराहे से गिरफ्तार, आरोपी से 5 देशी पिस्टल हुई बरामद, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Jul 7, 2024 इंदौर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सोहन सिंह है जो की इंदौर में हथियार की तस्करी करने आया था। मुखबिर से मिली सुचना के बाद क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने आरोपी को आईटी पार्क चौराहे के पास सिटी बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 देशी पिस्टल भी जप्त की गयी है। अब क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ में जुटी है।