इंदौर: 25 लाख रुपए के दहेज के लिए सताई गई विवाहिता, महिला थाने पर दर्ज हुआ प्रकरण, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी पक्ष
Indore, Indore | Jul 7, 2024 इंदौर के देवास नाका पर अपने पिता के घर में रहने वाली पूजा उपाध्याय नामक पीड़िता ने पलासिया स्थित महिला थाने पहुंचकर अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर 25 लाख रुपए के दहेज मांगने और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।