आरा: आरा स्टेशन के प्लेटफार्म पर हिमगिरि ट्रेन से कटकर मूंगफली विक्रेता की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 10, 2025 आरा स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन से कट करके एक मूंगफली विक्रेता की मौत हो गई है। मूंगफली विक्रेता गंभीर रूप से पहले जख्मी हुआ। जिसके बाद उसे जीआरपी के द्वारा आरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक बक्सर जिले के दिलदारगंज के समय रानीगंज का रहने वाला था।