वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर के पास नेशनल हाईवे 19 पर शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पिकअप में लगभग 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे, जो मथुरा में होली खेलकर बिहार के भभुआ स्थित अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिकअप प्रयागराज की ओर से आ रही थी