रहुई: पतासंग गांव के पास निजी रिजॉर्ट और होटल का समाजसेवी ने किया उद्घाटन, शामिल हुए सैकड़ों लोग
Rahui, Nalanda | Jul 18, 2025 रहुई प्रखंड के पतासंग गांव के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक निजी रिजॉर्ट एवं होटल का उद्घाटन जाने माने समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रिसॉर्ट के निदेशक विकास रंजन ने बताया कि यह रिसॉर्ट नालंदा जिला का एक मात्र रिसॉर्ट है जिसमें हर तरह के सुविधाएं हैं। वहीं उद्घाटन के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।