Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

शाहजहांपुर: ट्रैफिक व्यवस्था को मिले 75 नए पुलिसकर्मी, जाम से मिलेगी राहत: सीओ ट्रैफिक ने दी जानकारी

शाहजहांपुर।ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत बनाने के तहत 5 हजार अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसी क्रम में शाहजहांपुर को 75 नए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन पुलिसकर्मियों ने एक महीने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और अब उन्हें पुवायां, तिलहर, कांट, जलालाबाद और अल्हागंज जैसे जाम प्रभावित क्षेत्रों में

MORE NEWS

*आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा:* रामपुर डीएम ने कहा- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना हम एक्शन लेंगे 
https://dainik.bhaskar.com/b9ldKe3lN4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

*आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा:* रामपुर डीएम ने कहा- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना हम एक्शन लेंगे https://dainik.bhaskar.com/b9ldKe3lN4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 15, 2026

74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का भव्य समापन, पुरुष वर्ग में जनपद बरेली एवं महिला वर्ग में जनपद शाहजहाँपुर रहा विजेता

शाहजहांपुर - बुधवार को 74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैचों का आयोजन जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, बरेली, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर,  जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, खिलाड़ीगण एवं बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।
समापन समारोह का शुभारम्भ अतिथिगण द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। इस अवसर पर खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को पुलिस बल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए खिलाड़ियों की सराहना की गई।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद शाहजहाँपुर एवं जनपद बरेली की टीमों के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 01-01 गोल किए, जिसके परिणामस्वरूप मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके उपरांत विजेता के निर्धारण हेतु कराए गए पेनल्टी शूटआउट में जनपद बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 04-01 से विजय प्राप्त कर पुरुष वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की।

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद शाहजहाँपुर एवं जनपद बरेली की टीमों के मध्य खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने 01-01 गोल किए, जिससे मैच ड्रॉ रहा। इसके पश्चात कराए गए पेनल्टी शूटआउट में जनपद शाहजहाँपुर की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 02-01 से विजय प्राप्त कर महिला वर्ग की विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में जनपद रामपुर के खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह द्वारा प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक 06 गोल किए जाने पर उन्हें "सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (पुरुष वर्ग)" का खिताब प्रदान किया गया। वहीं महिला वर्ग में जनपद शाहजहाँपुर की खिलाड़ी सुधा रावत द्वारा प्रतियोगिता में 02 गोल किए जाने पर उन्हें "सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (महिला वर्ग)" के सम्मान से नवाजा गया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, बरेली ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का भव्य समापन, पुरुष वर्ग में जनपद बरेली एवं महिला वर्ग में जनपद शाहजहाँपुर रहा विजेता शाहजहांपुर - बुधवार को 74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैचों का आयोजन जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, बरेली, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, खिलाड़ीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन समारोह का शुभारम्भ अतिथिगण द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। इस अवसर पर खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को पुलिस बल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए खिलाड़ियों की सराहना की गई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद शाहजहाँपुर एवं जनपद बरेली की टीमों के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 01-01 गोल किए, जिसके परिणामस्वरूप मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके उपरांत विजेता के निर्धारण हेतु कराए गए पेनल्टी शूटआउट में जनपद बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 04-01 से विजय प्राप्त कर पुरुष वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम की। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद शाहजहाँपुर एवं जनपद बरेली की टीमों के मध्य खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने 01-01 गोल किए, जिससे मैच ड्रॉ रहा। इसके पश्चात कराए गए पेनल्टी शूटआउट में जनपद शाहजहाँपुर की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 02-01 से विजय प्राप्त कर महिला वर्ग की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में जनपद रामपुर के खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह द्वारा प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक 06 गोल किए जाने पर उन्हें "सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (पुरुष वर्ग)" का खिताब प्रदान किया गया। वहीं महिला वर्ग में जनपद शाहजहाँपुर की खिलाड़ी सुधा रावत द्वारा प्रतियोगिता में 02 गोल किए जाने पर उन्हें "सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (महिला वर्ग)" के सम्मान से नवाजा गया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज, बरेली ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 15, 2026

*आगरा में अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे RPF कमांडेंट:* रेलवे अफसर की पिटाई पर बोले- दबाव में नहीं आऊंगा 
https://dainik.bhaskar.com/IOrAXRofN4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D 

देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - 
https://dainik.bhaskar.com/download

*आगरा में अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे RPF कमांडेंट:* रेलवे अफसर की पिटाई पर बोले- दबाव में नहीं आऊंगा https://dainik.bhaskar.com/IOrAXRofN4b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - https://dainik.bhaskar.com/download

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 15, 2026