मोहनिया: अतिक्रमण पर निगरानी के लिए बनाई जाएगी विशेष टीम, अवैध निर्माण के तहत कई सामान जब्त, वसूला गया जुर्माना
Mohania, Kaimur | Feb 23, 2026 मोहनिया चांदनी चौक के आसपास भभुआ रोड,रामगढ़ रोड दुर्गावती सर्विस सड़क सहित स्टूवरगंज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष कार्रवाई सोमवार दोपहर 3:30PM बजे तक की गई जिसमें अवैध रूप से निर्माण को तोड़ा गया साथ ही कई अतिक्रमणकारियों के सामान जब्त करने के साथ जुर्माने की राशि भी वसूली गई इसके जानकारी मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने दी,डीएसपी प्रदीप कुमार भी रहे