झांसी: मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने पर बीड़ीयो मऊरानीपुर, बबीना एवं बड़ागांव को शो-कॉज नोटिस
Jhansi, Jhansi | Nov 13, 2025 झाँसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद की 34वीं रैंक पर असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर 3108 शिकायतों के फीडबैक में से 1243 असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर कड़ी नाराज़गी जताई तथा निस्तारण की गुणवत्ता सुधारने को कहा।