नागौर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा के आवास पालड़ी व्यासा में लोगों ने दी जीत की शुभकामनाएं
Nagaur, Nagaur | Dec 9, 2024 नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा के आवास पालड़ी व्यासा पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान खींवसर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत भी किया।