बसेड़ी: बसेड़ी में चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना, हवेली थोक तिराहे की घटना
Baseri, Dholpur | Feb 19, 2024 बसेड़ी कस्बे में हवेली थोक तिराहे पर रविवार रात को चोरों ने परचून के गोदाम के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बाद बसेड़ी कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।