विदिशा नगर: 7 महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने सरकारी अधिग्रहण की मांग उठाई
विदिशा स्थित एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 7 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।