बक्सर: ज्योति प्रकाश चौक के पास ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Buxar, Buxar | Feb 6, 2026 बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में जख्मी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव के मुसाफिर राम के 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण राम है।