बक्सर: बक्सर में ट्रक ने ट्रांसफार्मर को मारी टक्कर, विद्युत विभाग ने लगाया ₹3.86 लाख का जुर्माना, FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Feb 6, 2026 बक्सर शहर के पीपी रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च के समीप शुक्रवार को सुबह 4 बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश से आ रहा प्याज से लदा एक ट्रक घनी आबादी वाले इलाके में बीच सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर सहित बिजली का पोल सड़क पर गिर पड़ा।