महाराजगंज: निचलौल रेंज के ग्राम सोहट के सिवान में जाल में फंसे तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
निचलौल रेंज के ग्राम सोहट के सिवान में शनिवार की रात शिकार के लिए लगाए गए फंदे में एक तेंदुआ फंसकर घायल हो गया। रविवार की सुबह खेत गए किसानों ने उसे देख ग्रामीणों और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को दोपहर करीब एक बजे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जिसका प्राथमिक उपचार कर महराजगंज ले जाया गया।