गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के गंजिया उपरपाड़ा हरिमंदिर में 8 मार्च से 10 मार्च 2026 तक 24 प्रहर श्री श्री अखंड राधा गोविंद नाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर हरि संकीर्तन समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. शनिवार दोपहर करीब एक बजे समिति के सदस्यों ने बताया कि 8 मार्च रविवार को नाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो लगातार जारी रहेगा.