बदायूं: मंडी समिति के सामने से पक्षियों का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, थैले में मिले 16 मृत पक्षी
Budaun, Budaun | Nov 19, 2025 बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के सामने से पुलिस ने तीन शिकारियों को पकड़ा है। उनके पास एक थैले में मृत पक्षी मिले हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और थैले से 16 मृत पक्षी अपने कब्जे में लिए। इनमें दो नीलकंठ, 10 कौवे या कोयल और चार बगुले शामिल थे। इन पक्षियों के पंख नोंच दिए गए थे और केवल मांस बचा था।