नौतनवा: ग्राम पंचायत तरैनी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरैनी में शनिवार को 1 बजे आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा का 150वीं जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पाण्डेय रहे तथा विशिष्ट अतिथि थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी रहे