झांसी: पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण की तलाश में मून सिटी में की छापेमारी, 1 दिन पहले सपा प्रमुख ने दिया था समर्थन में बयान
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2025 पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव की तलाश में सोमवार को 5 पुलिस टीमों ने एक साथ 5 स्थानों पर छापेमारी की। सोमवार की शाम 5 बजे दीपनारायण का मून सिटी स्थित घर, सिविल लाइन में भाई के घर, सीपरी बाजार में फार्म हाउस, मोंठ में रिश्तेदारी समेत 5 संभावित ठिकाने शामिल थे। हालांकि दीपनारायण पुलिस के हाथ नहीं आए। एक दिन पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिया था बयान।