कानपुर: चिड़ियाघर का पुराना डायनासोर पार्क अब नए हाई टेक अवतार में देखने को मिलेगा, जू निदेशक ने दी जानकारी
चिड़ियाघर का पुराना डायनासोर पार्क अब एक नए और हाईटेक अवतार में नजर आने वाला है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में बदहाल पड़ा यह पार्क अब जल्द ही पर्यटकों के लिए सज-धज कर तैयार हो जाएगा।जू निदेशक ने बुधवार 1 बजे बताया कि विभाग की कोशिश है कि अगले एक से दो महीने के भीतर इसे आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाए और एक नए स्वरूप में दर्शकों के सामने पेश किया जाए।