मल्हारगढ़: बही फंटे के समीप महू-नीमच हाईवे पर नीलगाय से टकराकर सड़क से नीचे उतरी कार, दो लोग हुए घायल व नीलगाय की हुई मौत
महू नीमच राजमार्ग पर बही फंटे के समीप गुजर रही कार से अचानक एक नीलगाय आ टकराई। घटना मे कार अनिंयत्रित होकर सड़क से निचे खाई मे उतर गई। नीलगाय की मौत हो गई।घटना की सुचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस एवं पुलिस पहुंची। यातायत को सुचारु किया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से निकाला।