मेदिनीनगर (डालटनगंज): घने कोहरे के कारण बाइक दुर्घटना, 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा गांव निवासी सत्यनारायण साव के 20 वर्षीय पुत्र राजू साव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, राजू सोमवार को मेदिनीनगर शहर अपने चाचा के घर आया था। लौटते समय रात करीब 8 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।