आरा: चार दिनों से लापता युवक का शव गटरिया पुल के समिप से हुआ बरामद,17 फरवरी को होनी थी युवक की शादी
Arrah, Bhojpur | Feb 15, 2024 पिरो थाना क्षेत्र के राजेया गांव के रहने वाले जय भगवान सिंह के पुत्र नारायण कुमार सिंह चार दिनों से लापता थे।आज युवक का शव गटरिया पुल के समीप से मृत अवस्था मे बरामद किया गया है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्कवायड की टीम पहुंच जांच कर रही है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। मृत युवक की 17 फरवरी को ही शादी होने वाली थी।