बीते सोमवार की शाम 4:00 बजे के करीब बरवाडीह प्रखंड सह पंचायत के पंचायत सचिव विजय शंकर राम पर अहीरपूर्वा ग्राम की रहने वाली महिला ज्योति कुमारी पति संतोष कुमार प्रजापति ने तीन जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की आवाज में ₹1500 रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया है। मामले की पुष्टि भाजपा नेता दीपक कुमार तिवारी ने मंगलवार की शाम 5:30 बजे किया ।