मड़िहान: मड़िहान तहसील के आगे दो बाइक सवारों में हुई टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान किया गया रेफर
बताते चले कि मंगलवार की शाम 7:00 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान तहसील से चंद कदम की दूरी पर दो बाईकों में टक्कर हो गई। जिसमें मिर्जापुर के डीजे कॉलोनी के रहने वाले सतीश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टक्कर मारने वाला सामने से आ रहा बाइक सवार फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से मड़िहान अस्पताल लाने पर घायल को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।