बदायूं: बदायूं के उझानी में मिशन शक्ति के तहत देव नागरी इंटर कॉलेज में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Budaun, Budaun | Nov 18, 2025 बदायूं के कस्बा उझानी में मंगलवार दो बजे के आसपास मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत देव नागरी इंटर कॉलेज में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक भारती सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला कॉन्स्टेबल मनीषा और हेड कांस्टेबल रिंकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।