मेजा: मांडा क्षेत्र में गायब हुए छात्र को सकुशल बरामद करने पर की गई ग्राउंड रिपोर्ट, सच्चाई आई सामने
मांडा क्षेत्र में LKG के छात्र का जहां बीते दिनों अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण किया गया था वहीं प्रयागराज पुलिस टीम ने खोजबीन कर सकुशल 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। वही आज सोमवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास परिजनों ने मीडिया के सामने आकर पुलिस प्रशासन के काफी प्रशंसा की है।