साहेबपुर कमाल: प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सरपंच, न्याय मित्र व ग्राम कचहरी सचिव की बैठक हुई
साहेबपुरकमाल प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित सरपंच, न्याय मित्र और ग्राम कचहरी सचिव की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता साहेबपुरकमाल बीपीआरओ कुमार सौरभ के द्वारा की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी में जो लंबित मामले हैं और जो नए मामले आ सकते हैं, वैसे मामले को लोक अदालत में रखा जाए।