चीनोर: सिरोल क्षेत्र के शासकीय स्कूल में महिला शिक्षक और शिक्षक के बीच मारपीट का मामला, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
ग्वालियर शिक्षा के मंदिर में महिला और पुरुष शिक्षकों के बीच जमकर जूतम पैजार हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब अफसरों ने इस मामले में संज्ञान लिया है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल नौनिहालों के सामने भविष्य बनाने वाले इन शिक्षकों की यह हरकत बेहद शर्मनाक है।