बंगाणा: तूतडू खड्ड में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, फोरेंसिक जांच के बाद शव को निकाला गया
Bangana, Una | Nov 21, 2025 तूतडू गांव में डेढ़ वर्षीय माहिरा कुमारी की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। बच्ची वीरवार को अचानक लापता हो गई थी। देर शाम खोजबीन के दौरान वह घर के पास खड्ड में डूबी मिली, लेकिन अंधेरा होने और तकनीकी प्रक्रिया के चलते रात को शव नहीं निकाला जा सका। थाना प्रभारी रोहित ने बताया कि शुक्रवार सुबह फोरेंसिक टीम के पहुंचने पर शव बाहर निकाला गया।