मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर जमीनी विवाद में भाजपा विधायक का धरना, मौके पर पहुंचा प्रशासन
Mauganj, Rewa | Jan 3, 2026 मऊगंज बाईपास में एक जमीनी विवाद पर मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल धरने पर बैठ गये। यह जमीन विनोद मिश्रा और लल्लू पांडेय के बीच काफी समय से विवादित रही है आज 3 जनवरी की शाम 7:00 विधायक प्रदीप पटेल बाईपास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विधायक को मनाने में जुटे रहे।