अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जंक्शन की धानमंडी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर रविवार को व्यापक तैयारियां और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली महिलाओं और लाभार्थियों को पुलिस के आलाधिकारियों की निगरानी में कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।