सिकंदरा थाना क्षेत्र के नैनापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी उषा देवी, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, गुरुवार की रात घर से बिना बताए अचानक निकल गई थीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद मामले की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महिला की खोजबीन शुरू की। पुलिस