नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे की प्लेटफार्म नंबर 4 से कामायनी एक्सप्रेस गुजर रही थी। उसी दरमियान एक यात्री अचानक दौड़कर ट्रेन पकड़ना चाहा,लेकिन वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा। जिसे गिरता देख ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों ने दौड़कर उसे ट्रेन के नीचे जाने से पहले बाहर खींच लिया।