जालौर: नगर परिषद का स्काई लिफ्टर वाहन जब्त, रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर जालोर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
Jalor, Jalor | Jul 26, 2024 जालोर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को नगर परिषद की स्काई लिफ्टर वाहन को जब्त किया है। परिवहन विभाग के अनुसार शहर में एक ही नम्बर के दो वाहन चल रहे थे। जिसकी शिकायत पर जांच करने पर पता चला कि नगर परिषद के वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे में इसे जब्त किया गया है।