मांझी: अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, बड़ा हादसा टला
Manjhi, Saran | Mar 31, 2026 मांझी नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सारे किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर उस कार के ऊपर गिर पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।