गढ़वा: राजद के गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने सोमवार देर रात झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से मुलाकात की
Garhwa, Garhwa | Dec 24, 2024 राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने सोमवार की देर रात्रि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के नव निर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह से मुलाकात की। पलामू के परिसदन भवन में मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक एवं अन्य विषय बिंदुओं व समस्याओं पर चर्चा किया।