राजसमंद: एक पेड़ मां के नाम अभियान में बेटियों ने अपनी माताओं के साथ किया पौधारोपण
केलवा : मेरा युवा भारत राजसमंद एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल "स्वच्छ केलवा - हरित केलवा" की पहल के तहत "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोली बावड़ी, कचोलिया में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए युवा मंडल अध्यक्ष लालूराम सिंधल ने बताया की 21 बेटियों ने अपनी माताओं के साथ पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।