कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 8 शराबियों और 4 कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश किया
Kahara, Saharsa | Feb 14, 2026 उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 8 शराबीयों एवं सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से देशी शराब के साथ 4 कारोबारीयों को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट भेज दिया गया। वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।