तनौद में लाईफ केयर पब्लिक स्कूल के पास देर शाम तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार लच्छी राम यादव को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तनौद गांव का निवासी और गरीब मजदूर था, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस देर से पहुंची, जिसके चलते निजी एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।