भरनो: नवाटोली के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला घायल, रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Nov 20, 2025 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली के पास दो बाईक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को भरनो मासूटोली निवासी सुको उरांव 29 वर्ष अपने भांजा प्रभु उरांव के साथ बाईक पर बैठकर भरनो से मासूटोली गांव जा रही थी,और गुमला से रांची जा रहे बुलेट सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।