मिल एरिया पुलिस ने हाईवे मार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को 60 लीटर डीजल के साथ किया गिरफ्तार
Raebareli, Raebareli | Mar 29, 2026
29 मार्च रविवार शाम 4:00 बजे मिल एरिया पुलिस के द्वारा हाईवे मार्ग पर ट्रकों व डंपरों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें चोरी से संबंधित धाराओं मे कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया । 28 मार्च को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। और पुलिस ने छानबीन के दौरान, चोरी किए गए तेल के साथ गिरफ्तार कर लिया।