सासाराम: राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में डीएम उदिता सिंह ने सख्ती दिखाई, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में डीएम उदिता सिंह सख्त, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी अंचल अधिकारियों के साथ राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर समाहर्ता एवं राजस्व प्रभारी जफर हसन उपस्थित रहे।