सासाराम: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत डीएम ने ध्वनि रथ को दिखाई हरी झंडी
सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने ध्वनि रथ को दिखाया हरी झंडी। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी, रोहतास ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा ध्वनि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ध्वनि रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजनों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगा।