जोधपुर: बोरानाडा थाना स्थित माताजी के मंदिर के सामने बाइक सवार अधेड़ को ट्रक चालक ने लिया चपेट में, हुई मौत
जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र स्थित माताजी मंदिर के सामने ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई उसके पुत्र की तरफ से इस बारे में बोरानाडा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।