जोधपुर: सूरसागर थाना इलाके में कार टैक्सी चालक से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, ₹2600 लूटे
जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में इंद्र का गांव में एक कर टैक्सी चालक से अज्ञात लोगों ने मारपीट की और उसे ₹2600 लूट लिए।अल्टो कार में पांच लोग सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दिया कार के नंबर प्लेट्स पर गोबर लगा रखा था।पीड़ित कार टैक्सी चालक ने इस बारे में सूरसागर थाने में केस दर्ज करवाया है।मामले में सूरसागर पुलिस अब अज्ञात शख्स की तलाश में लगी है।