जोधपुर: MDM अस्पताल के गेट नंबर एक से नगर निगम की टीम ने हटाए अतिक्रमण, केबिन व ठेले भी जप्त किए
जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल के गेट नंबर एक के बाहर से आज शनिवार को नगर निगम ने अवैध रूप से खड़े ठेले और केबिन को जप्त किया। जहा नगर निगम की टीम के इस कार्यवाही का केबिन और ठेला मालिकों ने विरोध किया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया की मथुरा दास माथुर अस्पताल के गेट नंबर एक के बाहर ठेला और केबिन मालिकों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था।