शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को किसान दिवस के अवसर पर जिले के 135 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा गन्ना शोध परिषद सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा।