सिविल लाइंस में पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें नारी शक्ति का सम्मान किया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना भी है।