बेंगाबाद: आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह में दूसरी बार तोड़फोड़, जाँच जारी
आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह में दूसरी बार रविवार रात तोड़फोड़ की गई। सोमवार को 4 बजे तक इसकी जांच पड़ताल हो रही थी। बीते 15 मार्च को इस विद्यालय में तोड़फोड़ व कई महत्वपूर्ण कागजात को तहस नहस कर दिया गया था। वहीं पुनः 23 मार्च की रात में स्कूल में तोड़फोड़ किया गया।इस तरह के तोड़फोड़ से स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से परेशान हैं।