मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, हुई दर्दनाक मौत
Meerut, Meerut | Jan 7, 2025 मेरठ में सोमवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया जहां चाइनीज मांझे से फिर एक बेकसूर की जान चली गई वहीं चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी चाइनीज मांझे पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं